बांकीपुर से बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा राजद और पीके को देंगे चुनौती

Updated:
विज्ञापन

बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Bankipur BJP Candidate: बांकीपुर से उपचुनाव में बीजेपी की ओर से नीरज कुमार सिन्हा उम्मीदवार होंगे. इससे पहले अभिषेक कुमार को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था. गुरुवार को उन्होंने नामंकम भी दाखिल कर दिया था.

विज्ञापन

Bankipur BJP Candidate: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रत्याशी को बदल दिया है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पहले इस सीट से अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. शुक्रवार को उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से असमर्थता जता दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभिषेक कुमार के पीछे हटने के बाद पार्टी ने तुरंत नए नाम पर मुहर लगा दी है. अब बांकीपुर सीट से नीरज कुमार सिन्हा बीजेपी के नए कैंडिडेट होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

नीरज कुमार सिन्हा के बारे में जानिए

भारतीय जनता पार्टी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा का सियासी सफर बेहद जमीनी रहा है. पटना के मीठापुर बी एरिया के रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा का जन्म 1 जुलाई 1994 को हुआ था. स्वर्गीय ध्रुव कुमार और स्वर्गीय सरोज देवी के पुत्र नीरज अविवाहित हैं और उन्होंने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है.

नीरज कुमार सिन्हा का बीजेपी से नाता दो दशक पुराना है. उन्होंने साल 2006 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली थी. इसके बाद उन्होंने संगठन में बूथ अध्यक्ष से शुरुआत की. वे नरेंद्र भारती मंडल के मंडल महामंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रहे. वे दो बार मंडल अध्यक्ष चुने गए और वर्तमान में भी इसी जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं.

उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के समय के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्हीं के सम्मान में इस मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया था. संगठन में लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम करने का इनाम पार्टी ने अब उन्हें बांकीपुर से टिकट देकर दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे बांकीपुर उपचुनाव, प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कारण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन