कैमूर में घरेलू विवाद में वृद्ध दंपति ने खाया जहर, दोनों सदर अस्पताल रेफर

Author Amit Sinha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो.सदर अस्पताल में इलाजरत वृद्ध दंपति | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के अकोलही गांव में लौकी का बीज बोने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक वृद्ध दंपति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल रेफर किया गया है, और यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अकोलही गांव में घर में लौकी का बीज रोपने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक वृद्ध दंपति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. घटना के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले नुआंव सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुत्र और पुत्रवधू से विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार जहर खाने वाले वृद्ध दंपति की पहचान अकोलही गांव निवासी 70 वर्षीय रामरुचि कुशवाहा और उनकी 65 वर्षीय पत्नी धानरुपी देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि घर के पास लौकी का बीज बोने को लेकर पुत्र और पुत्रवधू से कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ने के बाद नाराज होकर दोनों ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

विषाक्त पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उल्टी और बेचैनी होने पर परिजन उन्हें तत्काल नुआंव सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया.

इलाज जारी, गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

फिलहाल दोनों वृद्ध दंपति का इलाज सदर अस्पताल, भभुआ में चल रहा है. घटना के बाद पूरे अकोलही गांव में इस मामले की चर्चा होती रही. चिकित्सक दोनों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Also Read :


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन