बाइक से गिरी महिला की मौत

बाइक से गिरी महिला की मौत
भभुआ सदर. मंगलवार की दोपहर चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना मोड़ पर एक महिला बाइक के अनियंत्रित होने से नीचे गिर गयी. महिला को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहां से उसे गंभीर रूप से घायल होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां लाये जाने के दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल के इमरजेंसी में रहे डॉक्टर ने चेकअप कर महिला को मृत घोषित कर दिया. मृत महिला भभुआ थाना क्षेत्र के जीगनपुरवा गांव निवासी राम परीखा प्रसाद की 38 वर्षीय पत्नी चिंता देवी है, जो अपने दो बच्चों के साथ आधार कार्ड में नाम सुधरवाने के लिए हाटा गयी थी. उसका संपर्क उसके रिश्ते के बहनोई चैनपुर के डोभरी गांव निवासी हंसराज प्रसाद के साथ हुआ. महिला अपने बच्चों को हाटा छोड़ कर चैनपुर बाजार में किसी काम के लिए हंसराज के साथ आयी. चैनपुर से हाटा लौटने के दौरान मदूरना मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे पीछे बैठी महिला गिर पड़ी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद इलाज के लिए हंसराज प्रसाद चैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल से भभुआ थाना की पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी. इधर, सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




