दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, महिला को भी लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक | Prabhat Khabar Network

अधौरा-भभुआ मुख्य सड़क पर विदुरी मोड़ के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए. पहली घटना में बाइक सवार भुटु सोनी और एक महिला को चोट लगी. वहीं दूसरी घटना में अजय कुमार यादव घायल हो गए. दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा-भभुआ मुख्य सड़क पर विदुरी मोड़ के पास अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गये. पहली घटना में अधौरा निवासी स्वर्गीय गोपाल सोनी के पुत्र भुटु सोनी (25) एक महिला को बाइक पर बैठाकर अपने घर अधौरा आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी.

हादसे में भुटु सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि बाइक पर सवार महिला को भी चोट लगी. राहगीरों ने दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अधौरा पहुंचाया, जहां डॉ. अमित कुमार ने इलाज किया. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वहीं दूसरी घटना में विदुरी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह यादव के पुत्र अजय कुमार यादव अपने गांव से अधौरा आ रहे थे. विदुरी मोड़ के पास दूसरी बाइक की टक्कर से वे घायल हो गये. ग्रामीणों ने निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अजय के दाहिने हाथ और कमर में काफी चोट लगी है. चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन