जिले के प्रधान सहायक और लिपिकों को मिला प्रशिक्षण

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 6:28 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बुधवार को जिला समाहरणालय के लिच्छवी भवन में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर जिले के प्रधान सहायकों व लिपिकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो 24 प्रशिक्षण में भाग लेते सरकारी कर्मी प्रतिनिधि, भभुआ बुधवार को जिला समाहरणालय के लिच्छवी भवन में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर जिले के प्रधान सहायकों व लिपिकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण जिला कोषागार पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण स्थापना उप समाहर्ता पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया. कार्यशाला में प्रधान सहायकों और लिपिकों को सेवा संपुष्टि, वरीयता सूची का निर्धारण और अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े नियमों की जानकारी दी गयी. साथ ही सेवा पुस्तिका के संधारण, अवकाश नियमों, एसीपी व प्रोन्नति और पंजियों के संधारण की तकनीकी जानकारी भी विस्तार से दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि फाइलों का रख-रखाव सिस्टमेटिक हो, ताकि आम जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो. साथ ही वित्तीय अनियमितताओं से बचने के लिए ट्रेजरी नियमों का अनुपालन, बजट का सही आवंटन और उपयोग, इ-ट्रेजरी प्रणाली और बिलों के सही भुगतान की प्रक्रिया भी समझायी गयी.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन