पटेल चौक पर दिनदहाड़े वृद्धा से आभूषण व नकदी छीनकर भागे बदमाश
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.शहर के पटेल चौक पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से कान के सोने का टॉप, गले का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गये.
विज्ञापन
भभुआ सदर.
शहर के पटेल चौक पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से कान के सोने का टॉप, गले का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गये. पीड़िता थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह की पत्नी रमुना देवी बतायी जाती है. घटना के बाद शिकायत लेकर भभुआ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह बैंक से पांच हजार रुपये निकालकर पैदल अपने घर लौट रही थीं, जैसे ही वह पटेल चौक पहुंचीं, पहले से घात लगाये दो बदमाश उनके पास आये और अचानक गुमराह कर झपट्टा मारकर कान व गले के आभूषण छिन लिया. महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़िता सीधे भभुआ थाने पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










