स्टेशन रोड में दुकान का एस्बेस्टस काटकर चोरी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 5:31 PM

विज्ञापन

स्थानीय शहर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप एक दुकान से चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से का एस्बेस्टस काटकर करीब 50 हजार के सामान की चोरी कर ली.

विज्ञापन

50 हजार की संपत्ति पार, गश्ती पुलिस ने बरामद किया कुछ सामान मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप एक दुकान से चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से का एस्बेस्टस काटकर करीब 50 हजार के सामान की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित द्वारा मोहनिया थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं, चोरी का कुछ सामान गश्ती कर रही पुलिस ने बरामद भी किया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहनिया शहर के वार्ड 11 स्थित बरकत नगर निवासी जाबिर फारूकी की दुकान स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित है. जब पीड़ित शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ऊपर से एस्बेस्टस काटकर चोर दुकान में घुसे हैं व करीब 50 हजार का सामान चुरा ले गये हैं. घटना की सूचना तत्काल दुकानदार द्वारा 112 डायल पर दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की. इधर, पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. इसी दौरान गश्ती कर रही मोहनिया पुलिस ने स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर फेंके गये सामान को बरामद किया. उसे जब्त कर थाने लाया गया व दुकानदार से पहचान कराने के बाद बरामद सामान दुकानदार को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन