मोबाइल को लेकर डांट से नाराज युवती ने कीटनाशक खाया
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव में बुधवार को मोबाइल को लेकर मां की डांट से नाराज एक युवती ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना बुधवार करीब दो बजे की बतायी जाती है.
विज्ञापन
भभुआ सदर.
चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव में बुधवार को मोबाइल को लेकर मां की डांट से नाराज एक युवती ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना बुधवार करीब दो बजे की बतायी जाती है. कीटनाशक का सेवन करने वाली युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव निवासी मकोरधन बिंद की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गयी है.परिजनों ने बताया कि निशा घर पर मोबाइल चला रही थी, इसी बात को लेकर मां ने उसे डांट-फटकार लगायी थी. गुस्से में आकर युवती ने कीटनाशक दवा खा ली. कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में युवती का इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची व परिजनों से पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










