राजस्व कर्मियों के धरने से दाखिल-खारिज कार्य रहा बाधित

Updated:
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों के धरने से दाखिल-खारिज कार्य रहा बाधित

सोमवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मियों के एकदिवसीय धरने पर चले जाने से दाखिल-खारिज सहित अन्य भूमि संबंधित कार्य बाधित रहे.

विज्ञापन

भूमि संबंधित समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे रैयत लौटे वापस दुर्गावती. सोमवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मियों के एकदिवसीय धरने पर चले जाने से दाखिल-खारिज सहित अन्य भूमि संबंधित कार्य बाधित रहे. भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे दूर-दराज के गांवों से आये कई रैयतों को बिना काम कराये वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राजस्व कर्मचारी लंबित मांगें पूरी नहीं किये जाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन पर जाने से पूर्व सोमवार को पटना के गर्दनीबाग में एकदिवसीय धरने पर चले गये. इसके कारण राजस्व कर्मचारियों के अधीनस्थ किये जाने वाले भूमि संबंधित कार्य पूरे दिन बाधित रहे. गौरतलब है कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सभी राजस्व कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं किये जाने की स्थिति में आगामी 11 फरवरी से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बाध्यता जतायी है. इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार ने बताया कि सोमवार को भूमि संबंधित कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय आये लोगों में से जो उनसे मिले, उनके स्तर से होने वाले कार्य किये गये व जनसुनवाई भी की गयी. हालांकि, राजस्व कर्मचारियों के अधीनस्थ होने वाले कार्य बाधित रहे. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि 11 फरवरी से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं. यदि ऐसा होता है तो उनके अधीनस्थ होने वाले कार्य प्रभावित रह सकते हैं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन