आग की चपेट में आने से पशुपालक व गाय झुलसी, बछड़े की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीगाई गांव में सोमवार की रात लगभग एक बजे फूस की मड़ई में आग लगने व आग की चपेट में आने से पशुपालक स्वर्गीय रामपूजन बैठा के 52 वर्षीय पुत्र ललन बैठा सहित उनकी एक गाय झुलस गयी

विज्ञापन

रामपुर. बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीगाई गांव में सोमवार की रात लगभग एक बजे फूस की मड़ई में आग लगने व आग की चपेट में आने से पशुपालक स्वर्गीय रामपूजन बैठा के 52 वर्षीय पुत्र ललन बैठा सहित उनकी एक गाय झुलस गयी, जबकि एक बछड़े की मौत हो गयी है. आग की लपटें उठती देख आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा पशुपालक को इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया, जहां गंभीर स्थिति को देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. मड़ई में आग कैसे लगी, यह किसी को कुछ पता नहीं चल सका. घटना के संबंध में ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि सोमवार की रात् में लगभग एक बजे गांव के ब्रह्म बाबा के मंदिर से पश्चिम दिशा में उनका घर और फूस की मड़ई दोनों है. पशुपालक ललन बैठा हर दिन की तरह अपने पशुओं को चारा डालकर सोमवार की रात मड़ई बांधकर सोने के लिए बगल के घर में चले गये. रात में आग लगने की जानकारी हुई, इसके बाद पशुपालक अपने गाय और बछड़ा को बचाने के लिए मड़ई के अंदर प्रवेश कर गया, इसके बाद गाय की रस्सी काट दी, जिससे गाय निकल गयी और बछड़ा की रस्सी काटने लगा, इसी दौरान आग लगी मड़ई पशुपालक और बछड़े पर गिर गया, जिससे दोनों उसी में दब गये. आनन फानन में वहां पहुंचे आस पास के ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद पशुपालक को बाहर निकाला गया, लेकिन बछड़े को नहीं निकल पाये, जिससे बछड़े की जलने से मौत हो गयी. ग्रामीणों व परिजन द्वारा पशुपालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा बुरी तरह से घायल पशुपालक का प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. इस संबंध में बेलांव थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. …बछड़े को निकलने गये पशुपालक पर आग लगी मड़ई गिरी, ग्रामीणों ने निकाला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन