Kaimur News : पैसा मांगने के आरोप में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated at : 06 Mar 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : पैसा मांगने के आरोप में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रखंड क्षेत्र के दुबौली गांव में गुरुवार को आवास सहायक देवानंद कुमार को वहां के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया, उन्हें करीब आधे घंटे तक बंधक बना कर रखा गया.

विज्ञापन

भभुआ शहर. प्रखंड क्षेत्र के दुबौली गांव में गुरुवार को आवास सहायक देवानंद कुमार को वहां के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया, उन्हें करीब आधे घंटे तक बंधक बना कर रखा गया. ग्रामीणों का आरोप था कि आवास सहायक देवानंद कुमार द्वारा उन्हीं लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ा जा रहा है, जिनके द्वारा पैसा दिया जा रहा है, जो लोग आवास योजना की योग्य व्यक्ति हैं लेकिन अगर उनके द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है तो आवास सहायक देवानंद कुमार द्वारा नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. कई लोगों द्वारा जब पैसा देने मैं असमर्थता जाता दी गयी, तो उक्त आवाज सहायक द्वारा सूची में नाम जोड़ने से भी मना कर दिया गया. वहीं, गांव के जिन लोगों द्वारा पैसा दिया गया उनका नाम सूची में जोड़कर जियो टैग आवास सहायक द्वारा किया जा रहा था. इससे आवास योजना की योग्य लाभुक आक्रोशित हो गये और आवास सहायक देवानंद कुमार को बंधक बना लिया. वहीं, आवाज सहायक के ऊपर ग्रामीणों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि कई ग्रामीणों से उनके द्वारा पैसा ले लिया गया था. उन ग्रामीणों द्वारा भी पैसे को वापस मांगा जा रहा था, जिसे देने में आवास सहायक द्वारा आनाकानी किया जा रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उक्त आवास सहायक को करीब आधे घंटे तक बंधक बनाये रखा गया. ग्रामीणों के मुताबिक जब आवास सहायक ने ग्रामीणों को यह आश्वस्त किया कि जो भी योग्य लाभुक हैं, उनका नाम बगैर पैसा लिए जोड़ा जायेगा तब उन्हें ग्रामीणों ने अपने बंधन से मुक्त किया. हालांकि ग्रामीण के बंधन से मुक्त होने के बाद आवास सहायक देवानंद कुमार द्वारा यह आरोप लगाया गया कि ग्रामीण उनके ऊपर बेबुनियाद पैसा लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बनाएं, उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल भी छीन लिये हैं. इसके लिए वह उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. कहते है ग्रामीण रवि कुमार यादव- दुबौली गांव निवासी रवि कुमार यादव ने बताया कि मेरे पिता जी से कागजात बनवाने का झांसा देकर 25000 हजार रूपये मांगा था, जिसमें 20000 हजार रूपये दिया जा चुका है, बाकी पांच हजार के लिये बार बार बोल रहा था कि हम नाम काट देंगे, उक्त आवास सहायक द्वारा सभी लोगों से पैसा लेकर ही नाम जोड़ता था 2) सतेंद्र कुमार – महुअत पंचायत वार्ड 12 सदस्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि आवास सहायक बिना किसी प्रतिनिधि को सूचित किये गांव में आकर जियो टैग के नाम पर पैसे की उगाही करता था, यहां ग्रामीणों को आवास देने के नाम पर किसी से चार हजार तो किसी से बीस हजार रूपये तक की मांग करता था और दबाव बनाकर रूपये लेने के बाद ही किसी का कार्य करता था. 3) प्रियंका देवी – दुबौलि गांव निवासी प्रियंका देवी बताती है कि आवास देने के नाम पर चार हजार रुपया ले गया था,और पैसे की मांग कर रहा था, इस गांव के बहुत से लोगों से पैसा लिया गया है. = कहते हैं आवास सहायक आवास सहायक देवानंद कुमार ने बताया कि पैसा मांगने का आरोप गलत है, मैं आवास के लिये सर्वे करने गया था जहां ग्रामीणों ने जबरदस्ती हमें बंधक बनाकर मेरे साथ मारपीट किया और मेरा मोबाइल भी छिन लिया गया. = कहते हैं अधिकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जबरदस्ती नाम जोड़ने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था, आवास सहायक के साथ मारपीट की गयी है जिसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन