कैमूर में शराब के नशे में शोरगुल कर रहे छह पियक्कड़ गिरफ्तार
हिरासत में शराब सेवन के आरोपित | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कुदरा पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Kaimur News : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शराब सेवन के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में शोरगुल कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चिलबिली मोड़ समेत शहर के अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को पकड़ा.
आपके शहर में
गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ और कुदरा क्षेत्र के लोग शामिल
गिरफ्तार आरोपितों में सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी रंग बहादुर राय, पिता देवमुनी राय, भभुआ वार्ड नंबर 14 निवासी विक्रमा राम, पिता हरिद्वार राम, सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का काझार गांव निवासी श्रवण कुमार, पिता केदार पासवान, भभुआ वार्ड नंबर 14 निवासी इंदल कुमार, पिता परमेश्वर राम, जहानाबाद, कुदरा निवासी मोहम्मद आजाद, पिता सिराजुद्दीन इद्रीसी तथा काझार घाट गांव निवासी रमेश मल्लाह, पिता भूअर मल्लाह शामिल हैं.
Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर कर रहे थे शोरगुल
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन कर नशे की हालत में शोरगुल कर रहे थे. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद शराब सेवन की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल जांच के लिए भेजा. जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपित
शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Also Read : सासाराम में तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद, एक युवक को सिर में मारी गोली, दूसरे पर हमला कर किया घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए