मुंडेश्वरी पहाड़ी के नीचे पोखरा में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू
तालाब में तैरता मगरमच्छ | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : भगवानपुर के मुंडेश्वरी स्थित चचीया जी पोखरा में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और पुलिस की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है.
Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर मुंडेश्वरी पहाड़ी के नीचे स्थित चचीया जी के पोखरा में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गयी. पोखरा में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची.
आपके शहर में
पानी में गोता लगाकर मगरमच्छ को निकालने का प्रयास
वन विभाग और पुलिस की टीम ने पोखरा में तैर रहे मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. टीम के सदस्य पानी में गोता लगाकर मगरमच्छ को तलाशते और बाहर निकालने का प्रयास करते रहे. मगरमच्छ को सुरक्षित जलाशय में छोड़ने की तैयारी की जा रही थी.
कार्रवाई देखने के लिए पोखरा के चारों ओर जुटे लोग
मगरमच्छ के मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आमजन मौके पर पहुंच गए. पोखरा के चारों तरफ पिंड पर खड़े होकर लोग वन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से मगरमच्छ को निकालने के लिए की जा रही कार्रवाई देखते रहे.
Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
सुवरन नदी से नहर के रास्ते पहुंचने की जतायी जा रही संभावना
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मगरमच्छ पोखरा में कहां से पहुंचा. संभावना जतायी जा रही है कि मगरमच्छ सुवरन नदी से निकलकर नहर के पानी के रास्ते भटकते हुए पोखरा में पहुंचा होगा.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
थानेदार ने दी मगरमच्छ मिलने की जानकारी
मगरमच्छ मिलने की जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने दी. खबर लिखे जाने तक वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मगरमच्छ को पोखरा से सुरक्षित निकालकर किसी सुरक्षित जलाशय में छोड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी.
Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए