ePaper

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन दौड़ के दौरान कई छात्राएं हुईं बेहोश

Updated at : 24 Jan 2026 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन दौड़ के दौरान कई छात्राएं हुईं बेहोश

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

एंबुलेंस से सभी को सीएचसी चांद पहुंचाया गया, स्थिति सामान्य चांद. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सड़क पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गयी थी, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी. जब लड़कियों की मैराथन दौड़ शुरू हुई, उस दौरान उत्सव का माहौल देखने को मिला. दौड़ के कारण कुछ समय के लिए सड़क को अवरुद्ध किया गया था. रास्ते में कुछ दूर दौड़ने के बाद ही आधा दर्जन से अधिक लड़कियां बेहोश हो गयीं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लाया गया. मैराथन दौड़ प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद से मध्य विद्यालय चांद तक शुरू की गयी थी. इस दौरान रास्ते में ही कई लड़कियां बेहोश होकर गिर पड़ीं. हालांकि, साथ में एंबुलेंस की व्यवस्था रहने से सभी बेहोश छात्राओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. बेहोश होने वाली छात्राओं में खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून, अंकिता, रेखा, खुशबू, पूनम, गुड़िया, श्वेता, कीर्ति आदि शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सक मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है व बहुत जल्द ही सभी स्वस्थ हो जायेंगी. मौके पर प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य धनंजय कुमार सिंह, कन्या मध्य विद्यालय चांद के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सफीक, रोहित कुमार, प्राथमिक विद्यालय बराढी के बबलू कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन