सैंथा गांव में अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2026 12:19 PM

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

Kaimur News : पुलिस को सूचना मिली थी कि सैंथा गांव में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई.

विज्ञापन

Kaimur News : (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सैंथा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सैंथा गांव में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई.

तलाशी के दौरान कट्टा मिला

छापेमारी के दौरान सैंथा गांव निवासी सुरेश बिंद के पुत्र उपेंद्र बिंद को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उससे पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

Also Read : रहस्यों से भरी है माता मुंडेश्वरी की यह पहाड़ी, गर्मियों में बदला आरती का समय

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन