सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रॉयल ने दीव को 132 रनों से हराया
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 4:35 PM
KAIMUR NEWS.कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल के स्मृति में हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रयोजन में जगजीवन स्टेडियम में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब से हुआ. जिसमें रॉयल ने भारतीय दीव पर 132 रन से शानदार विजय प्राप्त किया.
फोटो 9 जगजीवन स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी प्रतिनिधि, भभुआ सदर कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल के स्मृति में हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रयोजन में जगजीवन स्टेडियम में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब से हुआ. जिसमें रॉयल ने भारतीय दीव पर 132 रन से शानदार विजय प्राप्त किया. रॉयल सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में आठ विकेट खोकर 235 रन बनाये, जिसमें शिवम यादव ने 65 रन और सत्यम यादव ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों के अलावे हरिओम चौबे ने 42, विपुल यादव ने 23 और अतुल राठौर ने 12 रन बनाये. भारतीय दीव से गौरव शेखर ने तीन विकेट, पंकज गुप्ता ने दो विकेट और संदीप दूबे, सूरज प्रसाद व शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. जवाब में रॉयल के दिये 235 रनों के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय दीव की टीम 23.2 ओवर में 103 रन बना कर आलआउट हो गयी, जिसमें अमन शुक्ला ने 44 रन, अनुराग सिंह व संदीप दूबे ने 14-14 रन बनाये. रॉयल की ओर से गेंदबाजी में सत्यम यादव ने हैट्रिक सहित 4 विकेट, अभिषेक यादव व प्रदीप यादव ने 2-2 विकेट और मंगेश व शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी सत्यम यादव को ऑलराउंड प्रदर्शन लिये जिला के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया. वहीं गुरुवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










