कैमूर में राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, तेजस्वी यादव ने जूम के माध्यम से कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

RJD Foundation Day Kaimur : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को कैमूर के भभुआ स्थित लिच्छवी भवन में उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

RJD Foundation Day Kaimur : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को कैमूर के भभुआ स्थित लिच्छवी भवन में उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जूम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

kaimur News : तेजस्वी यादव ने जूम से किया संबोधन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अकलू राम ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव ने किया. समारोह में दिनारा के पूर्व विधायक एवं कैमूर जिला प्रभारी विजय कुमार मंडल, चैनपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजकिशोर बिंद, भभुआ के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा और रामगढ़ के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जूम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

सामाजिक न्याय की लड़ाई को बताया पार्टी की पहचान

वक्ताओं ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा गरीब, शोषित, वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी. पिछले 30 वर्षों से पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और समान अवसर के लिए लगातार संघर्ष कर रही है.

किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

नेताओं ने कहा कि राजद आगे भी किसानों, मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के हितों की आवाज बुलंद करती रहेगी. पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया गया.

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में बिरजू पटेल, आसिफ मुन्ना खान, ललन सिंह, बबन लाल श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर कुशवाहा, डॉ. पुनीत सिंह, चंद्रमोहन पाल, असलम अंसारी, इस्लाम अंसारी, कमर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : भोजपुर DM के ट्रांसफर आदेश की अनदेखी, 5 दिन बाद भी पुराने कार्यालय में जमे कर्मचारी, नए कार्यस्थल पर नहीं किया जॉइन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन