कैमूर : आपसी विवाद में मारपीट के दौरान युवक ने लहराया पिस्टल, देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार

बरामद हथियार व कारतूस की तस्वीर
Ramgarh Land Dispute Case : कैमूर के किशनपुरा गांव में भूमि विवाद के दौरान पिस्टल लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. छापेमारी में देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ.
Ramgarh Land Dispute Case : कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में भूमि विवाद के दौरान मारपीट के बीच पिस्टल लहराने का मामला सामने आया है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित राहुल कुमार पाण्डेय (पिता- प्रेमनाथ पाण्डेय), निवासी किशनपुरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. इस मामले में कांड संख्या 182/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, किशनपुरा गांव के बधार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी. इसी दौरान राहुल कुमार पाण्डेय अपने घर से पिस्टल लेकर खेत में पहुंच गया और दूसरे पक्ष को धमकाने लगा. घटना के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया और बाद में थानाध्यक्ष को सौंपते हुए न्याय की मांग की.
Kaimur News : वीडियो बना सबूत, पुलिस ने की छापेमारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचान की और उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
Kiamur Police : न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










