पुसौली अमीरथा में खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर

Kaimur News: एनएच-19 पर अमिरथा गांव के पास रविवार को सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Kaimur News(कैमूर से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट ):
कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा गांव के पास एनएच 19 पर रविवार को सड़क पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलिय अस्पताल मोहनिया रेफर किया गया है। घायल ट्रक चालक भोजपुर जिला के जगदीशपुर निवासी स्वर्गीय मोहम्मद कादिर का 45 वर्षीय पुत्र आलमगीर आलम बताया जाता है.

पीछे से आ रही कंटेनर की ट्रक में जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक संख्या तकनीकी खराबी आने के कारण एनएच 19 पर मोहनिया की ओर सड़क किनारे खड़ी थी. बताया जाता है कि चालक वाहन के नीचे घुसकर खराबी ठीक करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही कंटेनर ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. वहीं, डायल 112 पुलिस टीम ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोहनिया अस्पताल रेफर कर दिया. दुर्घटना के कारण कुछ समय तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा.

Also Read: भगवानपुर में तूफान के बाद ठप बिजली व्यवस्था, किसानों ने मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन