कैमूर में ट्रेन की चपेट में आई महिला, धान रोपने जा रही थी खेत; वाराणसी रेफर
महिला को रेफर ले दौरान जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ धान रोपने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
Railway Accident Bihar : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के गया–डीडीयू रेलखंड पर मुठानी के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.
Kaimur News : धान रोपने के लिए खेत जा रही थी महिला
घायल महिला की पहचान कौड़ीराम गांव निवासी शंकर राम की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह धान रोपने के लिए रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रही थीं. इसी दौरान मुठानी के पास गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.
अस्पताल से वाराणसी किया गया रेफर
हादसे के बाद परिजनों ने महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया. महिला के इलाज के लिए परिजन वाराणसी रवाना हो गए हैं. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पार करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए