कैमूर के महादलित बस्ती अवरिया गांव में पक्की सड़क का शिलान्यास के बाद कार्य हुआ शुरू

Updated at : 01 Sep 2020 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
कैमूर के महादलित बस्ती अवरिया गांव में पक्की सड़क का शिलान्यास के बाद कार्य हुआ शुरू

कैमूर के महादलित बस्ती अवरिया गांव में पक्की सड़क का शिलान्यास के बाद कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन

कैमूर: प्रखंड क्षेत्र के अवहरिया गांव के महादलित बस्ती को जानेवाली पक्की सड़क का काम सोमवार को शुरू किया गया. कार्य शुरू करने से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर सड़क का शिलान्यास कर कार्य को शुभारंभ कराया. उक्त सड़क का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री विस्तारित ग्राम संपर्क सड़क योजना के तहत कराया जा रहा है.

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जीटी रोड से अवहरिया महादलित बस्ती तक पक्की सड़क बन रही है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सिंचाई, बिजली, शिक्षा व सड़क स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है. क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास में लगे हैं. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन