दो पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीतरी बांध के इब्राहिमपुर और बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीतरी बांध के इब्राहिमपुर और बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन दीप जला कर बीपीएम अनिल कुमार चौबे ने किया. बड़कागांव में करीब 350 व इब्राहिमपुर में 200 जीविका दीदियों ने भाग लिया और अपनी आकांक्षाओं को रखा. साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभप्रद हुई दीदियों ने अपना अनुभव शेयर किया. साथ ही ग्रामीण समस्या जैसे नल जल योजना, स्वास्थ्य, स्वच्छता, गली व नाली निर्माण आदि समस्याओं से अवगत कराया. दोनों जगह प्रखंड परियोजना प्रबंधक द्वारा योजनाओं की जनकारी दी गयी. मौके पर जीविका जीविकोपार्जन विशेषज्ञ संजय सिंह, अनीता कुमारी, कपिलदेव व सभी जीविका के कैडेर के साथ दीदियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन