दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Feb 2026 5:32 PM

विज्ञापन

kaimur news.थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघार पंचायत के खामकला गांव निवासी शिवचरण सिंह खरवार के 24 वर्षीय पुत्र हीरा लाल सिंह खरवार व रामजतन गोंड के 20 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार गोंड बाजार करने के लिए बाइक से सोनभद्र जिला के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियाड़ी बाजार गये थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अधौरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघार पंचायत के खामकला गांव निवासी शिवचरण सिंह खरवार के 24 वर्षीय पुत्र हीरा लाल सिंह खरवार व रामजतन गोंड के 20 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार गोंड बाजार करने के लिए बाइक से सोनभद्र जिला के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियाड़ी बाजार गये थे.बाजार कर दोनों अपने गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में करही बांध के समीप सामने से आ रहे दूसरी बाइक सवार दो युवकों से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में हीरा लाल सिंह खरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके साथी रमेश कुमार गोंड बुरी तरह घायल हो गये. दूसरी बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश के तेनुआ गांव निवासी बुद्धि नारायण यादव, जो अपने ससुराल अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़के आ रहे थे, और ग्राम पनिकप खुर्द निवासी जितेंद्र तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को रायपुर पुलिस ने एंबुलेंस से वैनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.मृतक हीरा लाल सिंह खरवार के दो पत्नी हैं. पहली पत्नी से एक पुत्र व एक पुत्री, जबकि दूसरी पत्नी से एक पुत्र है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.खामकला गांव में शव पहुंचते ही मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दुर्घटना में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. दोनों बाइकों को रायपुर पुलिस थाने ले गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन