कैमूर में स्वायत्तता कानून के विरोध में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय में खड़े कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में प्रस्तावित स्वायत्तता कानून 2026 के विरोध में रामगढ़ के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन

Kaimur News : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित स्वायत्तता कानून अधिनियम-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

कर्मचारियों ने जताया अधिकार प्रभावित होने का डर

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि स्वायत्तता कानून लागू होने से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की वर्तमान व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इससे शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों तथा सेवा हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. कर्मचारियों ने सरकार से उनकी भावनाओं और हितों का सम्मान करने की मांग की.

संवाद के बाद निर्णय लेने की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी नए कानून को लागू करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से संवाद किया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से प्रस्तावित स्वायत्तता कानून को तत्काल वापस लेने तथा शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की मांग की.

धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में संरक्षक सहेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव अमित कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष शिवाजी पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान उपेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह, विजय सिंह, कांति सिंह, विद्याभूषण सिंह, सुभाष प्रसाद, सिद्धार्थ कुमार, राजेंद्र उपाध्याय, सरयू सिंह और उमेश यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन