कैमूर में 71.52 लाख रुपये का गांजा बरामद, गोदाम पर छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद गांजा

Kaimur Ganja Seized : कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में पुलिस और एक्साइज टीम ने छापेमारी कर 1 क्विंटल 43.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया. एक तस्कर गिरफ्तार, मामले की जांच जारी.

विज्ञापन

Kaimur Ganja Seized : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में गुरुवार को पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 1 क्विंटल 43.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया. कार्रवाई के दौरान गांजा तस्कर अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. वह दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव का ही निवासी बताया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुरा गांव के एक गोदाम में भारी मात्रा में गांजा रखा गया है. सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस और एक्साइज टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोदाम में छापेमारी की. मौके से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया.

गोदाम सील, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

छापेमारी के बाद पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा किसका है, कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी. मामले में आगे की जांच जारी है.

71.52 लाख रुपये आंकी गई बरामद गांजे की कीमत

दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि छापेमारी में 1 क्विंटल 43.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है और तस्कर अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 71 लाख 52 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

एक्सप्लेनर : रोहतास हत्याकांड में क्या हुआ? जानिए गोलीकांड, आगजनी और आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन