पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा से मिले प्रभारी मंत्री संजय टाइगर, कैमूर से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पूर्व विधायक के साथ प्रभारी मंत्री | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के मंत्री सह कैमूर प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने भभुआ के पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस मुलाकात में विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, जहां मंत्री ने पूर्व विधायक को पार्टी की धरोहर बताया.

विज्ञापन

कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने शुक्रवार को भभुआ के पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने पूर्व विधायक का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की.

मुलाकात के दौरान संजय टाइगर ने कहा कि चंद्रमौली मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं. वे पार्टी की धरोहर हैं और उनका अनुभव तथा मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा.

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलती है.

पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा ने भी मंत्री का स्वागत किया तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे वार्ड पार्षद प्रमोद पाठक पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे. इधर मंत्री के पूर्व विधायक के आवास पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही. मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत का स्वागत किया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन