कैमूर : कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
कैमूर: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाए ससुराल पर आरोप.

सोतवा गांव में घर के बाहर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : कैमूर के नुआंव प्रखंड में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के नुआंव प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित चंदेश पंचायत के सोतवा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मृतका की पहचान सोतवा गांव निवासी एवं पीडीएस दुकानदार सुरेश राम की बहू फूल कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण भी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

सूत्रों के अनुसार, पुलिस व दोनों पक्षों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलित किए. घटनास्थल की प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

मायके पक्ष ने लगाया आरोप

इधर, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बताया है. हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी.

Also Read : कैमूर में अपराध नियंत्रण के लिए चला सुपर पेट्रोलिंग अभियान, पुलिस अधिकारियों को दिया गया सख्त निर्देश



विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन