ठनका गिरने से कृषि फिडर के चार ट्रांसफार्मर जले, सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन
फोटो परिचय -खरखोली बधार में लगा खराब हुआ ट्रांसफार्मर,तथा एक दुसरे ट्रांसफार्मर में आई खराबी की जांच करता विद्युत कर्मी | Prabhat Khabar Network

खरखोली बधार में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर.

कैमूर के कुशहरिया पावर हाउस क्षेत्र में ठनका गिरने से चार कृषि ट्रांसफाॅर्मर जल गये, जिससे धान की रोपाई और सिंचाई का काम पूरी तरह बाधित हो गया है.

विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कुशहरिया पावर हाउस से संचालित छांव कृषि फीडर से जुड़े तीन गांवों के बधारों में लगाये गये 25 केवीए के चार कृषि ट्रांसफार्मर ठनका गिरने से जल गये. इससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गयी, जिससे किसान परेशान हैं. छांव कृषि फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी.

ट्रांसफार्मर जलने से धान की रोपनी में आयी रुकावट

रविवार देर शाम तक विद्युत कर्मियों द्वारा फॉल्ट सुधार कार्य के दौरान जांच में पता चला कि मछनहटा में एक, भदैनी में दो तथा खरखोली में एक, कुल चार 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर जल चुके हैं. ट्रांसफार्मरों के जलने से इनसे जुड़े क्षेत्रों में कृषि कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है. वर्तमान में धान रोपाई के लिए खेतों की जुताई का कार्य चल रहा है. किसानों का कहना है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये तो धान की नर्सरी और रोपे गये पौधों के सूखने का खतरा है.

जल्द लगाये जायेंगे नये ट्रांसफा़र्मर : जेइ

इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चारों ट्रांसफार्मरों के जलने की सूचना प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता (क्राइसिस) की समस्या है.इसके बावजूद संबंधित कर्मियों को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन
Sachidanand Singh

लेखक के बारे में

By Sachidanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन