कैमूर के इस स्कूल के Gen-Z ने किया कमाल, एक ही स्कूल के 3 छात्रों ने क्रॉसवर्ड में 1st, 2nd और 3rd स्थान किया अपने नाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो.8. छात्रों को सम्मानित करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 में कैमूर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

Kaimur News : ऑनलाइन आयोजित क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 में कैमूर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. चैनपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवतीपुर (सिकंदरपुर) के तीन विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. राज्य स्तर पर सम्मानित होने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे तीनों विजेताओं को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

एक ही स्कूल के तीन छात्रों ने हासिल किए तीनों स्थान

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें पुरस्कार के रूप में आठ हजार रुपये मिले. सरस्वती कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें छह हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. वहीं संगम कुमार तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर चार हजार रुपये का पुरस्कार जीता.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से राज्य स्तर पर तीनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्कूल बैग और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.

जिला मुख्यालय में भी विजेताओं का सम्मान

राज्य स्तर पर सम्मानित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे तीनों विद्यार्थियों को डीपीओ एवं डीईओ ने प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्कूल बैग और पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया. अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि एक ही विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करना कैमूर के लिए गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि तीनों विद्यार्थियों की सफलता जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक और प्रतियोगी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

शिक्षक और प्रधानाध्यापक भी हुए सम्मानित

विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सह नोडल शिक्षक भीम पांडे के मार्गदर्शन की भी सराहना की गयी. उनके योगदान के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विजय को भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया.

तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच बढ़ाती हैं ऐसी प्रतियोगिताएं

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि क्रॉसवर्ड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, शब्द ज्ञान, सामान्य ज्ञान और रचनात्मक सोच को मजबूत करती हैं. ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन