कैमूर में डिवाइडर से टकराई बाइक; युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना की AI इमेज. फोटो – प्रभात खबर
Kaimur Road Accident News : कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित खजुरा बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में भेरियां गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित सिंह की मौत हो गई.
दुर्गावती से सच्चिदानंद सिंह की रिपोर्ट
Kaimur Road Accident News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा बाजार के निकट सोमवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ही भेरियाॅ गाॅव निवासी चन्द्र भूषण सिंह उर्फ वकील सिंह के लगभग 22 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह के रूप में की गयी है. इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.
टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई बाइक
बताया जाता है कि रोहित सिंह सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित अपने निजी आवास से बाइक द्वारा अपने पैतृक गाॅव भेरिया लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह दुर्गावती क्षेत्र के खजुरा बाजार के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क पर ही गिर पड़े और लहूलुहान हो गए.
Also Read : कैमूर में इलाज कराने जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में मौत; पति घायल
हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), दुर्गावती ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल में जांच के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए जिला अस्पताल, भभुआ भेज दिया है.
तीन भाइयों में सबसे छोटा था रोहित, परिजनों में मचा चीत्कार
रोहित की असामयिक मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में चीत्कार मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृत रोहित अपने माता-पिता के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था और बेहद मिलनसार स्वभाव का था. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है.
Also Read : UP से बिहार जा रहे ट्रेलर-ट्रक में भीषण टक्कर, उड़े परखचे; केबिन काटकर निकाला गया चालक, हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










