कैमूर पुलिस का एक्शन, 35 गिरफ्तार, 1,100 लीटर से अधिक शराब जब्त, 224 वाहनों का कटा चालान

Updated:
विज्ञापन
भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर पुलिस ने अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किए गए हैं. यह कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Kaimur Police Crackdown : कैमूर पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार अभियान के दौरान कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही भारी मात्रा में शराब, वाहन और अन्य सामान भी जब्त किए गए.

kaimur News : हत्या के प्रयास से लेकर शराब कांड तक, कई मामलों के आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 23 शराब सेवन के मामलों में, 5 शराब तस्करी से जुड़े मामलों में, 4 हत्या के प्रयास के मामले में, 1 एससी/एसटी एक्ट तथा 1 वारंट के मामले में आरोपित शामिल हैं. सभी के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

1,100 लीटर से अधिक शराब और वाहन जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 744.4 लीटर देशी शराब, 29.25 लीटर महुआ शराब और 384.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 मोटरसाइकिल, 1 पिकअप वाहन तथा 50 किलोग्राम आलू भी जब्त किया गया. पुलिस का कहना है कि तस्करी के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है.

वाहन जांच में 224 चालान, 2.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

यातायात नियमों के पालन को लेकर जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान 224 वाहनों का चालान काटा गया और कुल 2,85,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

अभियान रहेगा जारी, अपराध और तस्करी पर होगी लगातार कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन