Kaimur News. बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News. बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बाद भी जिले में गर्मी और उमस चरम पर है, जो आज गुरुवार को भी बरकरार रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बाद भी जिले में गर्मी और उमस चरम पर है, जो आज गुरुवार को भी बरकरार रहने की संभावना है. आज दिन में बादलों के बीच निकल रही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, हालांकि दिनभर छिटपुट बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. इधर, मौसम विभाग भी छिटपुट बारिश के बावजूद इस सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की उमस और तेज गर्मी पड़ने की संभावना जता रहा है और पारा भी 38 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है. इधर, लगातार पुरवा हवा चलने और आर्द्रता 72 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस भी बरकरार रहेगी. गुरुवार को तापमान की संभावित स्थिति: अधिकतम तापमान लगभग 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुवार को आज सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार पांच से आठ किमी प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी. इसलिए आज गुरुवार को भी गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन