Kaimur News: NH पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

Kaimur News: कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के पास एनएच पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में चालक केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के पास एनएच पर शनिवार को दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल चालक सुरजीत कुमार, निवासी अयोध्या जिला, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जाता है.

अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक अनियंत्रित

जानकारी के अनुसार, मोहनिया की ओर जा रही ट्राली ट्रक संख्या BR24GD-3687 पीछे से आ रही थी. इसी दौरान आगे चल रही ट्रक संख्या BR24GC-5851 के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रही ट्राली ट्रक अनियंत्रित हो गई और उसने आगे वाली ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रक के केबिन में फंसा ड्राइवर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया.

Also Read: बिहार की ग्राम कचहरियों में न्याय की रफ्तार धीमी, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन