कैमूर में CM सम्राट चौधरी के दौरे से पहले मुंडेश्वरी धाम पहुंचे DIG, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

आयोजन स्थल का निरीक्षण करते DIG

Kaimur News: 16 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे से पहले शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर हेलीपैड, आयोजन स्थल, पार्किंग, वीआईपी रूट और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया.

विज्ञापन

भगवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur News:
आगामी 16 जून को विश्व प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां चरम पर हैं. इसी कड़ी में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश शनिवार की शाम जिले के कई आला अधिकारियों की टीम को लेकर अचानक माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और आयोजन स्थल का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

डीएम ने हेलीपैड स्थल का लिया जायजा

डीआईजी सत्य प्रकाश ने सबसे पहले कैमूर के डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ला समेत कई अन्य आला अधिकारियों को साथ लेकर मोकरी-मुंडेश्वरी पथ पर सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का जायजा लिया. इसके बाद अधिकारियों की टीम पर्यटन विभाग के नए धर्मशाला के ठीक बगल में तैयार किए जा रहे मुख्य आयोजन स्थल और वहां बन रहे भव्य पंडाल का निरीक्षण करने पहुंची.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मुख्य आयोजन स्थल पर आम लोगों के पहुंचने वाले रास्तों का गहन अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जाए. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई कसर न रहे, इसके लिए आयोजन स्थल और उसके संपर्क मार्गों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सख्त निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया. डीआईजी ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाली आम पब्लिक की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन की सख्ती से तैयारी की जाए.

दर्शन-पूजन से लेकर पार्किंग तक का हुआ पर्यवेक्षण

डीआईजी सत्य प्रकाश ने धाम परिसर में वाहनों की पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद के रूट का पर्यवेक्षण किया. उन्होंने देखा कि हेलीपैड से उतरकर मुख्यमंत्री सीधे माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे और उसके बाद किस रूट से मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. इस पूरे रूट चार्ट का बारीकी से मिलान किया गया. डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से भी कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

धार्मिक न्यास के सचिव से भी हुई अहम बातचीत

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के अवसर पर डीएम और एसपी के साथ-साथ एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ अनिकेत कुमार, हेड क्वार्टर के डीएसपी, डीएसपी (आर), स्थानीय थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसी क्रम में डीआईजी सत्य प्रकाश ने मौके पर ही मौजूद मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास के सचिव अशोक कुमार सिंह से भी विशेष वार्ता की. उन्होंने आयोजन से संबंधित अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए वीआईपी मूवमेंट के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया.

Also Read : कैमूर में सीएम सम्राट चौधरी के मुंडेश्वरी मंदिर दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन