मॉर्निंग वॉक पर निकले डेयरी प्लांट के मैनेजर को ऑटो ने रौंदा, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 01 Jun 2026 6:46 PM

विज्ञापन

मोहनिया थाना, कैमूर

Kaimur News: कैमूर जिले के मोहनिया में भभुआ रोड पर रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने कैमूर डेयरी प्लांट के मैनेजर मुकेश कुमार सिन्हा को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल मैनेजर को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Kaimur News ( मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट ):
स्थानीय नगर के भभुआ रोड पर रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो की टक्कर से कैमूर डेयरी प्लांट के मैनेजर की मौत हो गई. उनके शव को परिजन मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी रही. मृतक नालंदा जिले के बनारस प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार सिन्हा बताए जाते हैं, जो वर्तमान में मोहनिया स्थित कैमूर डेयरी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुकेश कुमार सिन्हा भभुआ रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा.

अनुमंडल अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर किया गया था रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मैनेजर को तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया और उनके परिजनों को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.

वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. इधर, शव को लेकर परिजन वापस मोहनिया पहुंचे. मोहनिया एसएचओ आलोक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल मैनेजर की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है. परिजन शव को लेकर थाना आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी और कागजी कार्रवाई को पूरा करेगी.

Also Read: मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा हादसा, कैमूर डेयरी प्लांट मैनेजर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन