कैमूर के दुर्गावती में तालाब की हजारों मछलियां मरीं, मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
तालाब में मरी पड़ी मछलियां

तालाब में मरी पड़ी मछलियां

Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित कुशहरिया गांव में एक तालाब में पाली गई करीब दो क्विंटल मछलियों की अचानक मौत हो गई. घटना से मत्स्य पालक पिंटू यादव को लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.

विज्ञापन

Kaimur News (दुर्गावती प्रखंड से सच्चिदानन्द सिंह की रिपोर्ट): कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कुशहरिया गांव में एक तालाब में पाली गई हजारों मछलियों के अचानक मर जाने से मत्स्य पालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. घटना रविवार सुबह उस समय सामने आई, जब मत्स्य पालक पिंटू यादव अपने पोखरे पर पहुंचे. वहां तालाब में रोहु, कतला और बिकेट समेत कई प्रजातियों की हजारों मछलियां मृत अवस्था में पानी में उतराई हुई दिखाई दीं.

मछली पालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान

मरी हुई मछलियों को देखकर पिंटू यादव के होश उड़ गए. इसके बाद तालाब से मृत मछलियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया, वहीं बची हुई मछलियों को बचाने के लिए उपाय किए गए. बताया जा रहा है कि करीब दो क्विंटल मछलियों की मौत हुई है, जिससे लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

दो दिन पहले तक पूरी तरह स्वस्थ्य थीं मछलियां

पिंटू यादव ने बताया कि दो दिन पहले हुई बारिश के बाद तालाब की मछलियां पूरी तरह स्वस्थ्य थीं. तालाब में बाहर का गंदा पानी भी नहीं जाता है. पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी बदला जाता है और मोटर पंप के जरिए साफ पानी डाला जाता है. इसके बावजूद अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत कैसे हुई, यह समझ से परे है. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है. मत्स्य पालक ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और उचित सहायता देने की मांग की है.

Also Read: हथियार का भय दिखा मारपीट व नकद छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन