Kaimur News : सोना हुआ मामूली सस्ता, पर नींबू-धनिया ने बिगाड़ा बजट

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अनाज मंडी

Kaimur News शादियों के सीजन के बाद बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. आज मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में महज 10 रुपये की मामूली गिरावट देखी जा रही है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट :शादियों के सीजन के बाद बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. आज मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में महज 10 रुपये की मामूली गिरावट देखी जा रही है, जबकि चांदी के दाम पिछले एक हफ्ते से स्थिर बने हुए हैं. दूसरी ओर, आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि मंडी में आलू-प्याज की बढ़ती कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, लेकिन नींबू और धनिए के दाम आसमान छू रहे हैं.

कैमूर में आज सोने-चांदी का भाव

स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, वैश्विक बाजार और स्थानीय स्तर पर मांग के चलते सोने व चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मंगलवार को जिले में सर्राफा के संभावित दाम इस प्रकार हैं:

आभूषण/धातु शुद्धता/प्रकार आज का अनुमानित भाव

सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट ₹1,49,220 (कल यह ₹1,49,230 था)

सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट ₹1,36,590

सोना (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट ₹1,16,000

चांदी (प्रति किलो) कच्ची/बुलियन ₹2,67,000 से ₹2,85,000 तक

चांदी के जेवर प्रति 10 ग्राम ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन प्रति 10 ग्राम ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)

सब्जी मंडी: आलू-प्याज की तेजी थमी, नींबू-धनिया हुए लाल

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो तेजी थी, वह अब थमती दिख रही है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम और गिरने की संभावना है. हालांकि, भीषण गर्मी के कारण नींबू, हरी मिर्च और हरा धनिया जैसी रोजमर्रा की चीजें बेहद महंगी हो गई हैं. वर्तमान में कैमूर में नींबू 20 रुपये की एक जोड़ी (दो पीस) बिक रहा है, जबकि हरा धनिया 250 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है.

मंडी में आज सब्जियों का थोक भाव

आलू (मंडी भाव) : ₹700 से ₹840

प्याज (मंडी भाव) : ₹1,480 से ₹1,660

लहसुन (क्वालिटी के अनुसार):₹800 से ₹1,000 (इसमें ₹40-50 की बढ़त बरकरार है)

रिटेल/खुदरा बाजार में आलू : ₹1,200 से ₹1,800

रिटेल/खुदरा बाजार में प्याज: ₹1,400 से ₹1,800

टमाटर का भाव: ₹1,000 से ₹2,000 से शुरू

आगे बढ़ सकती है महंगाई

आढ़ती संघ के अनुसार, जैसे ही गर्मी और बढ़ेगी और स्थानीय आवक कम होगी, तब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी. ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

अनाज, दाल और तिलहन के ताजा भाव

जिले की अनाज मंडियों में आज खाद्यान्न और दालों के दाम स्थिर नजर आए:

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर (तुअर) दाल: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन