Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल जाने से पहले डॉक्टर की देखें पूरी लिस्ट
सदर अस्पताल
Kaimur News कैमूर जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है.
Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से 16 जून, दिन मंगलवार को संचालित होने वाले बाह्य रोगी विभाग के डॉक्टरों की सूची और समय-सारणी (रोस्टर) जारी कर दी गई है. अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कल अस्पताल जाने की योजना बना रहा है, तो डॉक्टरों की उपलब्धता देखकर ही घर से निकलें, ताकि लंबी लाइनों और असुविधा से बचा जा सके.
सदर अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को ओपीडी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चालू रहेंगी. इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे.
विभागवार डॉक्टरों की पूरी सूची
विभाग चिकित्सक का नाम
सामान्य शल्य चिकित्सक डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन कुमार प्रकाश
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि रंजन प्रकाश
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर
आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा
स्त्री रोग विभाग में तैनात रहेंगी तीन डॉक्टर
सदर अस्पताल में महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्त्री रोग विभाग में विशेष व्यवस्था की गई है. कल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच तीन महिला विशेषज्ञ सेवाएं देंगी:
डॉ मनीषा नारायण
डॉ कुमारी ममता गुप्ता
डॉ अदिति सुकन्या
काम की सलाह: अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपना ओपीडी पुर्जा (रजिस्ट्रेशन टिकट) कटा लें, ताकि समय रहते डॉक्टर से परामर्श लिया जा सके. अस्पताल परिसर में दवा काउंटर और पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं भी ओपीडी समय के दौरान खुली रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










