कैमूर : सीएचसी में डेंगू और मलेरिया जांच किट खत्म, बदलते मौसम में बढ़े बुखार के मरीज, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
कैमूर: सीएचसी में डेंगू-मलेरिया किट नहीं, मरीज परेशान

फोटो -किट के अभाव में सी एच सी लैब से लौटते बुखार से पीड़ित मरीज | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : कैमूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध नहीं हैं. इससे मरीजों को परेशानी हो रही है और उन्हें बिना जांच के लौटना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए आवश्यक रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है. इसके कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुखार, सिरदर्द और शरीर दर्द जैसी शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है. ऐसे में कई मरीज बिना जांच के ही लौटने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग निजी लैब में जांच कराने का सहारा ले रहे हैं.

जांच किट की अनुपलब्धता से बढ़ी परेशानी

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम के बीच बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका को देखते हुए समय पर जांच बेहद जरूरी है. लेकिन जांच किट नहीं होने के कारण चिकित्सकों को भी मरीजों का समुचित परीक्षण कराने में कठिनाई हो रही है. मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द मलेरिया व डेंगू जांच किट उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके.

बिना जांच के लौट रहे मरीज

बुधवार को डहला गांव निवासी करीब 68 वर्षीय मंगला यादव बुखार, बदन दर्द और शरीर में पीड़ा की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों से उन्हें लगातार बुखार आ रहा है. पर्ची कटाने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मलेरिया सहित अन्य जांच कराने की सलाह दी, लेकिन लैब टेक्नीशियन ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मलेरिया और डेंगू की जांच किट उपलब्ध नहीं है.

जल्द किट उपलब्ध होने की उम्मीद

इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच किट की मांग विभाग को भेज दी गई है. उम्मीद है कि जल्द ही किट उपलब्ध हो जाएगी. किट उपलब्ध होते ही मलेरिया और डेंगू की जांच सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी.

Also Read :आरा : पांच महीने बाद बना बिहिया लाइन नहर पुल, तरारी के लोगों को मिली बड़ी राहत



विज्ञापन
Sachidanand Singh

लेखक के बारे में

By Sachidanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन