Kaimur News : सावधान! कैमूर में आज 44 डिग्री पहुंचेगा पारा, विभाग की बड़ी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : सावधान! कैमूर में आज 44 डिग्री पहुंचेगा पारा, विभाग की बड़ी चेतावनी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kaimur News, कैमूर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब थम गया है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Kaimur News, अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब थम गया है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले एक सप्ताह से जिले के लोग बेहिसाब गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को भी तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी और पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती जाएगी, जिससे तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी.

अगले 5 दिनों का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से अगले पांच दिनों तक जिले में गर्मी और उमस अपने चरम पर रहेगी. रविवार को पुरवइया हवा चलने और हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 73 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. हालांकि, सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.

आज के तापमान का पूरा गणित

कैमूर में आज संभावित तापमान की स्थिति कुछ इस प्रकार रहने वाली है:

अधिकतम तापमान: लगभग 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच.

न्यूनतम तापमान: लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान.

हवा की रफ्तार: 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा.

आर्द्रता (Moisture): 73 प्रतिशत से अधिक.

हीट वेव से बचाव के लिए जरूरी सलाह

मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए आज लोगों को धूप और हीट वेव (लू) से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़े, तो पूरी सावधानी बरतें. धूप से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन