Kaimur News : भभुआ में हल्की राहत के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने, आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : भभुआ में हल्की राहत के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने, आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण और बेहिसाब गर्मी के बीच सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने तपते तापमान को 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण और बेहिसाब गर्मी के बीच सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने तपते तापमान को 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जिससे लोगों को तात्कालिक राहत तो मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद बढ़ी उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार, उमस और भीषण धूप का यह सितम आज मंगलवार को भी बरकरार रहने की आशंका है. सोमवार को हुई आंशिक राहत के बाद आज मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और अत्यधिक आर्द्रता के कारण लोग परेशान हैं. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन में कड़े तेवर वाली धूप के साथ उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर राहत की उम्मीद जताते हुए आज दोपहर बाद 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

पुरवा हवा और 41% आर्द्रता ने बढ़ाई परेशानी

जिले में लगातार चल रही पुरवा हवा के कारण वातावरण में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है. आद्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 41 प्रतिशत से अधिक दर्ज होने के कारण पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे हवा बंद होते ही भारी उमस महसूस हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हवा की दिशा मुख्य रूप से पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी.

तापमान का गणित (संभावित स्थिति):

अधिकतम तापमान: लगभग 36 से 38 डिग्री सेल्सियस.

न्यूनतम तापमान: लगभग 26 से 28 डिग्री सेल्सियस.

हवा की रफ्तार: 25 से 30 किमी प्रति घंटा.

घर से निकलते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

चूंकि आज दिनभर गर्मी, तीखी धूप और उमस से कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दोपहर 10 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें.

यदि बाहर निकलना भी पड़े, तो धूप और हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें.

शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें.

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन