कैमूर में 230 करोड़ रुपए से बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
Kaimur Industrial Park

कैमूर इंडस्ट्रियल पार्क की सांकेतिक तस्वीर

Kaimur Industrial Park: कैमूर में औद्योगिक पार्क के लिए 781 एकड़ जमीन अधिग्रहण को 230 करोड़ रुपये की कैबिनेट मंजूरी मिली. एक्सप्रेसवे किनारे इंडस्ट्रियल हब विकसित होगा.

विज्ञापन

Kaimur Industrial Park: कैमूर जिले में औद्योगिक पार्क बनाने का रास्ता साफ हो गया है. बिहार कैबिनेट ने औद्योगिक पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु 230 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दे दी है. यह औद्योगिक पार्क निर्माणधीन बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे की बगल में चैनपुर और चांद प्रखंड के पांच मौजा में चिह्नित की गई 781 एकड़ जमीन में बनेगा.

Kaimur Industrial Park: एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा इंडस्ट्रियल हब

बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे कैमूर जिले से होकर गुजर रहा है ऐसे में उद्योग विभाग ने औद्योगिक उत्पादन को देश के किसी भी कोने में पहुंचने के लिए इस एक्सप्रेसवे के बगल में कैमूर जिला में औद्योगिक पार्क बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा 24 जून 2025 को कैमूर डीएम को पत्र लिखकर एक हजार एकड़ जमीन औद्योगिक पार्क के लिए चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था.

2025 में भेजा गया था जमीन का प्रस्ताव

उद्योग विभाग के पत्र पर कैमूर के तत्कालीन डीएम के द्वारा चांद और चैनपुर अंचल के पांच मौजा में 781 एकड़ जमीन चिन्हित कर औद्योगिक पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, उस प्रस्ताव पर आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार पटना के द्वारा जमीन अधिग्रहण के लिए प्रकलित राशि 230 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने के लिए बीते 17 जून को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था जिसे कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति दे दी गई है. इस स्वीकृति के साथ कैमूर जिले में औद्योगिक पार्क बनाने का रास्ता साफ हो गया है.

चिन्हित की गई 781 एकड़ जमीन का मांगा गया विस्तृत ब्यौरा

कैबिनेट से जमीन अधिग्रहण के लिए 230 करोड़ 64 लाख 97 हजार नौ रूपए की स्वीकृति मिलने के बाद आधारभूत संरचना प्राधिकार के द्वारा चिन्हित की गई 781 एकड़ जमीन का रैयतवार खाता खेसरा का विवरणी ग्रामीण नक्शा और खतियान का मांग किया गया है ताकि उसके अनुसार जमीन अधिग्रहण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके. चिन्हित जमीन का सारा विस्तृत ब्यौरा आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार द्वारा डीएम को पत्र लिखकर मांगा गया है.

कैमूर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

पार्क के लिए चैनपुर व चांद प्रखंड के पांच मौजा की जमीन चिह्नित

उद्योग विभाग ने कैमूर जिले में जो औद्योगिक पार्क 1000 एकड़ में बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए डीएम के स्तर से जो 781 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए चिह्नित कर भेजा गया था. इसमें चैनपुर एवं चांद प्रखंड के पांच मौजा की जमीन है. चैनपुर प्रखंड के कुरई मौज में 216 एकड़, करजी मौजा में 260 एकड़ और चांद प्रखंड के कुतबनपुर मौज में 100 एकड़, गेहुआ मौज में 105 एकड़ और मोरबा मौजा में 99 एकड़ जमीन चिन्हित है.

एक्सप्रेसवे के बगल में औद्योगिक पार्क बनने से उद्योग धंधे को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का मानना है कि केंद्र सरकार के द्वारा जो बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है. उसके बगल में औद्योगिक पार्क बनाए जाने से उद्योग धंधे को काफी बढ़ावा मिलेगा. उक्त एक्सप्रेसवे के बगल में जब उद्योग धंधे लगेंगे, तो उससे उत्पादन होने वाले सामान को देश के किसी भी कोने में एक्सप्रेसवे के जरिये आसानी से पहुंचाया जा सकता है. ऐसे में एक्सप्रेसवे के बगल में औद्योगिक पार्क बनाये जाने से राज्य में औद्योगीकरण को काफी बढ़ावा मिलेगा. इसीलिए उद्योग विभाग एक्सप्रेसवे के बगल में सभी चार जिलों में औद्योगिक पार्क बनने का निर्णय लिया है.

क्या कहते हैं जिला भूअर्जन पदाधिकारी 

औद्योगिक पार्क बनाए जाने को लेकर जिला भूअर्जन पदाधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि औद्योगिक पार्क के लिए चैनपुर और चांद अंचल के अंचलाधिकारी से चिन्हित की गई जमीन का रैयतवार खाता खेसरा का विवरण ग्रामीण नक्शा और खतियान मांगा जा रहा है. उनसे जमीन का विवरण प्राप्त होने के बाद उसे अधिग्रहण की दिशा में आगे के कार्रवाई के लिए आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार को भेजा जाएगा.

Also Read: कैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, बकरी बांधने को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन