कैमूर के मोहनिया में मिला युवक का शव, घर से मोबाइल बनवाने निकला था

घटनास्थल की तस्वीर
Kaimur Crime News: कैमूर में एक युवक की हत्या कर उसका शव वार्ड नंबर 7 में फेंक दिया गया. सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की जांच की जा रही है.
Kaimur Crime News: (विनोद कुमार सिंह) कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
मृतक की पहचान सुनिल मल्लाह के रूप में
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी पप्पू मल्लाह के पुत्र सुनिल मल्लाह के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.
रविवार शाम घर से निकला था युवक
परिजनों के मुताबिक, सुनिल मल्लाह रविवार शाम करीब 7 बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
सुबह मिली हत्या की सूचना
सोमवार सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि युवक की हत्या कर उसका शव वार्ड नंबर 7 में फेंक दिया गया है. इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
Also Read: बक्सर में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- सभी काम समय से पूरा हो, फंड की कमी नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










