बक्सर में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- सभी काम समय से पूरा हो, फंड की कमी नहीं है

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News: बक्सर दौरे पर पहुंचे बिहार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा. समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा की योजनाओं की मॉनिटरिंग राज्य स्तर से कर पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा.

विज्ञापन

Buxar News:(ओंकार नाथ मिश्र) बिहार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सोमवार को बक्सर पहुंचे. भगवान सिंह कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की. यहां जिला अतिथि गृह में समीक्षा बैठक की. इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विकास योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए. तय समयसीमा में योजनाओं को पूरा करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

योजनाओं की मॉनिटरिंग अब राज्य स्तर से

मंत्री ने कहा कि सांसद क्षेत्र विकास निधि और विधायक क्षेत्र विकास निधि की योजनाएं अब सीधे राज्य स्तर की निगरानी में रहेंगी. इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से होगी. इसका उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता लाना है. इससे सभी कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे.

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

बैठक में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. भ्रष्टाचार क सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या संवेदक (ठेकेदार) कार्यों में देरी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार की नीति भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है.

हर परियोजना की तय होगी समयसीमा

लंबित योजनाओं को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि रुकी हुई योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए. इन्हें जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा. अब प्रत्येक परियोजना के लिए एक समयसीमा निर्धारित की जा रही है. काम में देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी.

फंड की नहीं है कमी

भगवान सिंह कुशवाहा ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है. सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

जनप्रतिनिधियों ने सौंपी समस्याओं की सूची

जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी और जिला पार्षद राजीव कुमार यादव ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें जिला परिषद योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत की गई थी. उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की. साथ ही जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा करने की भी मांग की गई.

कई नेता रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर कई नेता उपस्थित रहे. इनमें जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रेम कुमार मिश्र उर्फ भाईजी और राजेश कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल थे. इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे.

Also Read: NH-19 पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बेटी की शादी की तैयारियों के बीच घर में छाया मातम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन