Kaimur Bulletin: गर्मी का सितम जारी, माता मुंडेश्वरी की सुबह की आरती और बाज़ार के ताज़ा भाव, एक नज़र में

Updated at :13 May 2026 6:00 AM
विज्ञापन
KAIMUR UPDATE

कैमूर अपडेट

Kaimur Bulletin : कैमूर जिले में आज गर्मी का कहर जारी रहेगा और तापमान 41 डिग्री तक पहुँचने के आसार हैं. एक तरफ जहाँ माता मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. पढ़िए बाज़ार भाव से लेकर अस्पताल की ड्यूटी तक की हर बड़ी अपडेट.

विज्ञापन

Kaimur Bulletin (अमित कुमार सिन्हा): कैमूर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

तापमान: अधिकतम 38-41°C, न्यूनतम 25-27°C

स्थिति: दिन भर तेज धूप और 69% आर्द्रता के कारण उमस बरकरार रहेगी. 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से पुरवइया हवाएं चलेंगी.

माता मुंडेश्वरी मंदिर में गूंजे जयकारे, ग्रीष्मकालीन आरती शुरू

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में ग्रीष्म ऋतु के अनुसार पूजा का समय निर्धारित कर दिया गया है. बुधवार सुबह 6:30 बजे भव्य आरती के साथ माता को भोग लगाया गया.

  • आरती का समय: सुबह 6:30 बजे, दोपहर 11:30 बजे और संध्या 6:30 बजे.
  • विशेष: मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग की भी विशेष पूजा की गई. श्रद्धालुओं को मुख्य प्रसाद के रूप में ‘तांडुलम’ वितरित किया गया.

भभुआ सदर अस्पताल में आज के डॉक्टरों की लिस्ट

अगर आप आज अस्पताल जाने वाले हैं, तो सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं:

  • जेनरल फिजिशियन: डॉ. विनय तिवारी
  • चर्म रोग: डॉ. संतोष कुमार सिंह
  • हड्डी रोग : डॉ. अमरेश कुमार
  • सर्जन: डॉ. धनंजय कुमार सिन्हा
  • स्त्री रोग: डॉ. प्रतिभा कुमारी

इमरजेंसी ड्यूटी: डॉ. सीतेश कुमार, डॉ. सुशील कुमार झा, और डॉ. विनोद कुमार (उपाधीक्षक)

सोने की कीमतों में उछाल, सब्जी मंडी में लहसुन स्थिर

शादी-ब्याह के सीजन के अंतिम दौर में सोने के दाम बढ़े हैं, जबकि चांदी स्थिर है.

  • सोना (24 कैरेट): ₹1,55,755 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹2,58,000 प्रति किलो

मंडी भाव: लहसुन में ₹200 की बढ़त है, जबकि प्याज के दाम (₹1400-₹2200/क्विंटल) गिरने की संभावना है. आलू ₹1200-₹1800 प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

ट्रैफिक अलर्ट: एकता चौक पर जाम की संभावना, बाईपास का करें प्रयोग

स्कूल, कॉलेज और सिविल कोर्ट के ‘मॉर्निंग’ होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. सब से अधिक प्रभावित एकता चौक, जयप्रकाश चौक और भभुआ-मोहनिया रोड रहेगा. जाम से बचने के लिए अखलासपुर बाईपास रोड का उपयोग करें. सवारी वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से सुबह 8 से 11 बजे तक अधिक समस्या हो सकती है.

अतिक्रमण पर चलेगा पीला पंजा, जनगणना कार्य जारी

डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर आज भभुआ और मोहनिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. सब्जी मंडी, पश्चिम बाजार, पटेल चौक और स्टेशन रोड रहेगा विशेष निशाने पर. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. साथ ही, प्रगणकों द्वारा जनगणना का कार्य भी जारी रहेगा.

Read more: पटना में चोरों ने आरआरआइ रूम का ताला तोड़ काटा सिग्नल केबल, दिल्ली-हावड़ा रूट घंटों ठप, 13 ट्रेनें फंसी


विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन