जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 700 हासिल कर अभीउदय ने बढ़ाया जिला का मान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2026 1:02 PM
अभीउदय पांडे.
Kaimur News : प्रारंभिक शिक्षा के बाद अभीउदय ने वाराणसी में पढ़ाई की. उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 98.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाराणसी जिले में टॉप किया था.
Kaimur News : (सुनील पाठक की रिपोर्ट)
कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड अंतर्गत पजराव गांव निवासी अभीउदय पांडे ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 700 प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
अभीउदय पांडे किसान प्रमोद पांडे के पुत्र हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में शानदार सफलता हासिल की है.
कठिन परिश्रम के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
प्रारंभिक शिक्षा के बाद अभीउदय ने वाराणसी में पढ़ाई की. उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 98.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाराणसी जिले में टॉप किया था. इसके बाद 12वीं की परीक्षा में भी 96.26 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
खास बात यह है कि इसी वर्ष 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने जेईई एडवांस्ड जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की. उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.
शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई दी
अभीउदय की माता गृहिणी हैं और परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया. बेटे की सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है. वहीं क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










