'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत न्यू प्राथमिक विद्यालय निरबिसपुर में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल छात्र छत्रायें | Prabhat Khabar Network

न्यू प्राथमिक विद्यालय निरबिसपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत छात्र-छात्राओं ने तिरंगे और भारत माता के सुंदर चित्र उकेरकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. इस सफल आयोजन ने बच्चों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत किया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को न्यू प्राथमिक विद्यालय निरबिसपुर में विद्यालय की अंतिम घंटी के दौरान भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

तिरंगे की थीम पर उभरी कलात्मकता

प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों की सृजनात्मकता को मंच देना था. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को निःशुल्क मेहंदी उपलब्ध कराई गयी. छात्राओं ने अपने हाथों पर तिरंगे, चक्र, भारत माता, फूल-पत्ती और पारंपरिक डिजाइनों के साथ देशभक्ति से जुड़े सुंदर चित्र उकेरे. बच्चों द्वारा बनाई गयी आकर्षक एवं मनमोहक मेहंदी की डिजाइनों ने सभी का ध्यान खींचा और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ सफल आयोजन

प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रधान शिक्षक धीरज कांत रजक के नेतृत्व में किया गया. विद्यालय की शिक्षिका कुमारी काजल मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन अत्यंत व्यवस्थित ढंग से हुआ. शिक्षकों ने बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की.

विजेताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रथम स्थान - तनुप्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान - मधु कुमारी एवं तृतीय स्थान अंशिका कुमारी व कृष्णा कुमार रहे.

प्रधान शिक्षक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताए विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करती हैं. उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन