मैराथन में छात्राओं ने दिखायी अद्भुत सहनशक्ति

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 3:34 PM

विज्ञापन

बालिका दिवस पर दुर्गावती में मैराथन दौड़, बच्चियों ने दिखाया जोश व जज्बा

विज्ञापन

बालिका दिवस पर दुर्गावती में मैराथन दौड़, बच्चियों ने दिखाया जोश व जज्बा दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं को सशक्त बनाने व प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्लस टू उच्च विद्यालय कर्णपुरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों की बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शनिवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत प्लस टू उच्च विद्यालय कर्णपुरा से की गयी. मैराथन दौड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के रास्ते होते प्रखंड कार्यालय पहुंची और पुनः प्लस टू उच्च विद्यालय कर्णपुरा पहुंचकर संपन्न हुई. इस प्रकार लगभग एक किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की गयी, जिसमें शिक्षकों व प्रखंड कर्मियों ने भी शिरकत की. दौड़ पूरी करने वाली बच्चियों का तालियों की गड़गड़ाहट से मनोबल बढ़ाया गया. यह दौड़ महिलाओं के शारीरिक व मानसिक सशक्तीकरण का प्रतीक बनी. सभी प्रतिभागियों ने जोश व ऊर्जा के साथ दौड़ पूरी की. मैराथन दौड़ के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस मैराथन दौड़ में बच्चियों ने अपनी तेज रफ्तार व अद्भुत सहनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन