महाशिवरात्रि को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 14 Feb 2026 3:52 PM
महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मोहनिया शहर में प्रशासन द्वारा शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया.
#एसडीएम और डीएसपी सहित कई लोग रहे शामिल मोहनिया शहर. महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मोहनिया शहर में प्रशासन द्वारा शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने किया. इस दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. मालूम हो कि फ्लैग मार्च मोहनिया थाना परिसर से शुरू होकर शहर के स्टूवरगंज बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा. प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे महाशिवरात्रि का पर्व शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. गौरतलब है कि मोहनिया में आज यानी रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह में भव्य बाइक जुलूस निकाला जायेगा, जबकि शाम के समय पारंपरिक शिव विवाह शोभायात्रा आयोजित की जायेगी. शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और विशेष प्रदर्शनियां निकाली जाती हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल की व्यवस्था तथा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










