Kaimur News : आवास सहायक से मारपीट मामले में मुखिया के बेटे पर एफआइआर दर्ज

Updated at : 06 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : आवास सहायक से मारपीट मामले में मुखिया के बेटे पर एफआइआर दर्ज

टराकला पंचायत की मुखिया सीमा देवी के पुत्र अभिलाष तिवारी पर आवास सहायक प्रवीण कुमार राय द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए मोहनिया थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है,

विज्ञापन

मोहनिया सदर. कटराकला पंचायत की मुखिया सीमा देवी के पुत्र अभिलाष तिवारी पर आवास सहायक प्रवीण कुमार राय द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए मोहनिया थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है, जिसका कांड संख्या 168/25 है. आवास सहायक द्वारा आरोप लगाया गया है कि मैं पांच मार्च को आवास सर्वेक्षण का कार्य के लिए कटराकला में सड़क किनारे एक दुकान पर बैठा था, तभी मुखिया के पुत्र वहां पहुंचे और कहने लगे कि तुम मेरा फोन नहीं उठाते हो, जिस पर मेरे द्वारा कहा गया कि मैं कार्य में व्यस्त था. इसी बात पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुखिया पुत्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है. मालूम हो मुखिया सीमा देवी के पति कमलेश तिवारी और आवास सहायक प्रवीण कुमार राय के बीच पिछले कई महीने से विवाद चलता आ रहा है, यह विवाद उस समय और सुर्खियों में आया जब आवास सहायक द्वारा एक अविवाहित युवती को एक युवक की पत्नी बताकर आवास योजना का चयन कर उसे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया था, तभी से मुखिया पति और आवास सहायक के बीच विवाद की आग धीरे-धीरे सुलगती रही. इस मामले में मुखिया द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में भी मामला दर्ज कराया गया था. बीच में जब आवास सर्वेक्षण का कार्य शुरू हुआ तब भी मुखिया पुत्र और आवास सहायक के बीच टकराव पैदा हो गया था. कुछ ग्रामीणों की मानें तो कटराकला में आवास सर्वेक्षण को लेकर सबसे अधिक सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवास योजना के लाभ के लिए योग्य लाभुकों द्वारा आवेदन किया गया था, यह भी मुखिया परिवार और आवास सहायक के बीच उत्पन्न कड़वाहट का ही नतीजा था, जो अब मुखिया पुत्र और आवास सहायक के बीच मारपीट के रूप में सामने आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन